फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : मवाना, सरधना व सुभारती में 244 को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना/सरधना/जानीखुर्द। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना, सरधना एवं सुभारती अस्पताल में शनिवार को सफलतापूर्वक स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लगाया गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। मवाना में 71, सरधना में 94 तथा सुभारती अस्पताल में 79 लोगों को टीका लगा।
विज्ञापन

मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा एवं अधिकारियों की मौजूदगी में सुबह 10.51 पहला टीका फार्मेसिस्ट विपिन वार्ष्णेय को लगाया गया। यहां कुल 71 लोगों को टीका लगा। इससे पूर्व विधायक दिनेश खटीक ने सीएचसी में फीता काटकर टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सुबह 10.15 बजे कोरोना टीका को शीत शृंखला कक्ष से नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. जीके मिश्रा, उपजिलाधिकारी कमलेश गोयल, सीओ उदय प्रताप सिंह, थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा व पुलिस फोर्स की मौजदूगी में सीएचसी बूथ पर ले जाया गया। वहीं, मंडलायुक्त अनिता सी. मेश्राम व मेरठ रेंज के आईजी प्रवीण कुमार ने टीकाकरण की जानकारी ली।
उधर, सरधना सीएचसी पर कड़ी सुरक्षा और पुख्ता इंतजामों के बीच कोरोना का टीकाकरण अभियान शुभारंभ एसडीएम अमित कुमार ने फीता काटकर किया। जिले से आई टीम की देखरेख में टीकाकरण किया गया। सीएचसी पर सुबह 11 बजकर 03 मिनट पर सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार को प्रथम टीका लगाया गया। इसके बाद 100 लोगों में से 94 को टीका लगाया गया। जिसमें एएनएम, आशा आंगनबाड़ी व सीएचसी पर तैनात समस्त स्टाफ को टीका लगाया गया। इस दौरान जिले से डॉ. प्रवीण गौतम जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डॉ. एपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुभारती अस्पताल में कोरोना टीकाकरण सेंटर बनाया गया। यहां सुबह 10.30 बजे सुभारती के वीसी डॉ. वीके सिंह को पहला टीका लगाया। इससे पूर्व टीम नोडल अधिकारी डॉ. आशुतोष के नेतृत्व में सुभारती अस्पताल के शीत शृंखला कक्ष से टीका लेकर पहुंचे। टीकाकरण के बाद लाभार्थी को कार्ड दिया गया। जिसमें टीकाकरण संबंधी जानकारी दर्ज रही। सुभारती में 79 लाभार्थी टीका लगवाने पहुंचे। टीकाकरण का सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन शर्मा और मंडल नोडल अधिकारी डॉ. अशोक तलियान और एडीएम नगर अजय तिवारी ने टीकाकरण अभियान का निरीक्षण किया। वीसी डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि टीका लगने के बाद उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। वह सभी से अपील करते हैं कि डरे नहीं टीका लगवाएं।
इनको लगाया टीका
पहला टीका फार्मेसिस्ट विपिन वार्ष्णेय, इसके बाद डॉ. कपिल धामा, डॉ. नीरज, डॉ. आजाद वीर, सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर, यूनिसेफ के ब्लॉक कोर्डिनेटर हरिदास, व वार्ड ब्वाय अरुण कुमार, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी आदि को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें