फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : देहात में एक दिन में 195 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना : देहात में एक दिन में 195 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन

मवाना दौराला सरधना सरूरपुर। कोरोना संक्रमित की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। दिन प्रतिदिन आंकडे़ बढ़ रहे हैं। सचेत रहने की जरूरत है। बुधवार को मवाना में 65, दौराला में 58, सरधना में 34, सरूरपुर में 20, खरखौदा में 13 व रोहटा में पांच संक्रमित मिले हैं। जिनमें मवाना शुगर मिल में 9 संक्रमित भी शामिल हैं।
मवाना सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि सीएचसी में की गई कोरोना की एंटीजन जांच में सात संक्रमित मिले हैं। सभी शुगर मिल के रहने वाले हैं। वहीं, आरटी पीसीआर जांच में मिल के दो लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा बड़ा गांव में एक, दांदूपुर तीन, हरिहर विहार कॉलोनी में एक, मुबारिकपुर गांव में एक, गाजीपुर में एक, गांव बना में दो, मोहल्ला खैरात अली में एक, गांव अस्सा में चार, कल्याण सिंह में एक, तिगरी में एक, मवाना खुर्द में तीन, हीरालाल मोहल्ले में छह, मुन्नालाल में सात, गांव नैडू में दो, रामबाग में दो, ढिकौली में दो, फिटकरी में एक, रहावती में एक, मोहल्ला तिहाई में एक, ततीना में एक, काबलीगेट में तीन, गांव नंगला काटर में एक, खेड़ी मनिहार में एक, जंधेडी में एक, शिवपुरी कॉलोनी में एक पुरुष मिला है। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं, मवाना में कुल 340 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया, जबकि 217 की जांच की गई।
विज्ञापन

दौराला सीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष ने बताया कि बुधवार को सीएचसी दौराला, महलका, देदवा, एटूजेड में कैंप आयोजित कर 496 लोगों की कोरोना जांच की गई। एटूजेड कॉलोनी में 14, दौराला में तीन, देदवा में एक, लावड़ में तीन व पल्लवपुरम में 37 संक्रमित मिले। अब तक पल्लवपुरम की एटूजेड कॉलोनी में 100 से अधिक लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। जिस कारण कॉलोनी को सील कर दिया है। बुधवार को सीएचसी पर 449 लोगों को टीका लगाया गया।
सरधना सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया 316 लोगों की जांच की गई, जिसमें एंटीजन जांच में 15 और आरटीपीसीआर में 19 संक्रमित मिले हैं। जिनमें जवाहर नवोदय विद्यायल में एक शिक्षक व दो बच्चे कोरोना संक्रमित पाये गए। मोहल्ला गांधीनगर में दो, आदर्शनगर में एक, आजाद नगर में एक, छावनी में एक, पांडुशिला रोड पर एक, कुशावली में दो, अटेरना में एक, जुल्हैडा में सात, सलावा में तीन, खेड़ा में एक, सकौती में दो, कपसाड़ में एक संक्रमित मिला है।
सरूरपुर सीएचसी प्रभारी अधिकारी डॉ. ओपी जायसवाल ने बताया कि जांच में जसड़ सुल्तान नगर के छह, करनावल के सात, छुर के सात व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। वहीं, रोहटा प्रभारी डॉ. अमर सिंह ने बताया कि जांच में पांच लोग संक्रमित मिले हैं।
खरखौदा सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके सिरोहा ने बताया कि 101 लोगों की एंटीजन जांच की गई, जिसमें 10 संक्रमित मिले हैं, जबकि आरटीपीसीआर जांच में तीन संक्रमित मिले।
------
लेवल एक व दो के हैं सभी मरीज
खरखौदा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. आरके सिरोहा का कहना है कि क्षेत्र में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। लेकिन इस क्षेत्र में लेवल एक व दो के ही मरीज हैं। केवल एक मरीज ही लेवल तीन का है। उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। अधिकतर संक्रमित मरीजों को घरों में ही क्वारंटीन किया गया है। संवाद
विज्ञापन

-------
मास्क नहीं लगाने पर आठ का चालान
मवाना। कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने में थाना पुलिस ने बुधवार को सात दुकानदारों और एक बाइक सवार का चालान कर जुर्माना वसूल किया। चौकी प्रभारी उपेंद्र राणा के अनुसार, क्षेत्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान मास्क नहीं लगाने पर सात दुकानदारों और एक बाइक सवार का चालान काटा गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें