फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी साहब! मेरा ट्रांसफर कर दो, सिपाही से परेशान हूं, भेजता है अश्लील फोटो

Wed, 14 Nov 2018 03:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
Viral and Trending Jokes on Whatsapp, Facebook and Social Media
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में एक थाने में तैनात महिला सिपाही ने अपने ही साथी सिपाही पर आपत्तिजनक मेसेज भेजने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। महिला का कहना है कि वह सिपाही से परेशान हो चुकी है, उसका थाने से ट्रांसफर कर दिया जाए। एसएसपी ने एसपी देहात को जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


मामला देहात क्षेत्र के एक थाने का है। पीड़ित महिला सिपाही ने एसपी देहात को बताया कि उसका रिश्ता सिपाही से हुआ था। दोनों ने इस थाने में पोस्टिंग करा ली थी। लेकिन अब दोनों में तकरार हो गई। इसके बाद दोनों का रिश्ता टूट गया। 

महिला सिपाही ने आरोप लगाया कि रिश्ता टूटने के बाद भी सिपाही उसको परेशान कर रहा है। आपत्तिजनक फोटो और मैसेज भेजता है। महिला सिपाही ने एसएसपी को शिकायत पत्र सौंपा। एसएसपी ने एसपी देहात को शिकायती पत्र पर जांच कराने को कहा। एसपी देहात ने महिला सिपाही से जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिर पहुंची महिला सिपाही 

नोएडा में तैनात महिला सिपाही ने देहली गेट थाने में तैनात सिपाही पर आपत्तिजनक मेसेज भेजने का आरोप लगाकर सोमवार को एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा था। उसकी जांच एसपी ट्रैफिक कर रहे हैं। 

मंगलवार को भी यह महिला सिपाही एसएसपी ऑफिस में पहुंच गई। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि आरोपी सिपाही के खिलाफ महिला सिपाही ने कंकरखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कर रखी है। अब वह सिपाही के खिलाफ धमकी और अपहरण के प्रयास का केस दर्ज कराना चाहती है। जबकि सिपाही ने अपने बयान में एसपी ट्रैफिक से कहा कि उसका सामान महिला सिपाही के पास है। उसने कोई आपत्तिजनक मेसेज नहीं भेजे। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें