फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए विभागों से मांगा सहयोग

विज्ञापन
तहसील में संचारी रोग के संबंध में बैठक लेते एस डी एम। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। विशेष संचारी रोग अभियान के तहत उपजिलाधिकारी दीपक माथुर ने तहसील सभागार में टास्क फोर्स की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि 1 से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग अभियान चलेगा। इसके अलावा डायरिया व अन्य रोगों की रोकथाम के लिए नियमित टीकाकरण आदि पर चर्चा की गई। ग्रामीण क्षेत्र में अभियान की सफलता के लिए प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक करने पर बल दिया। वहीं विभागों को टीकाकरण अभियान में सहयोग के निर्देश दिए।

ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि विशेष संचारी रोग अभियान में 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलेगा। अभियान में लोगों को संचारी रोगों के लक्षण व रोकथाम के प्रति जागरूक किया जाएगा। डायरिया की रोकथाम के लिए जुलाई माह के अंत तक अभियान चलेगा। सभी ब्लाॅकों में कुछ परिवार टीकाकरण का विरोध करते हैं, जिसमें खाद्य विभाग, ग्राम प्रधान, वार्ड मेंबर, पंचायती विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के सहयोग की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मवाना ब्लाॅक में 87, ब्लाॅक माछरा में 167 और ब्लाक हस्तिनापुर में 45 वेब परिवारों में से 16 बच्चों को टीकाकारण किया गया। शहरी क्षेत्र मवाना में 56 वेब परिवार हैं व 67 डोजर हैं, जिन्हें टीकाकरण के लिए विभागीय अधिकारियों के सहयोग की जरूरत है। बैठक में सीएचसी के बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. अनिल शर्मा, डाॅ. तरुण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें