फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन की सफलता का मूल मंत्र है सहयोग : सुशील बंसल

विज्ञापन
विज्ञापन
- आर्य समाज बुढ़ाना द्वार में ऋग्वेद मंत्रों के साथ हुआ यज्ञ
विज्ञापन


मेरठ। आर्य समाज बुढ़ाना गेट में रविवार को चतुर्वेद श्रृंखला के अंतर्गत ऋग्वेद के मंत्रों का उच्चारण कर वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के यजमान प्रदीप सिंघल एवं प्रभात आर्य रहे। यज्ञ का संचालन वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रंजना मित्तल ने की। मुख्य वक्ता जिला प्रधान सुशील बंसल ने कहा कि आज प्रत्येक व्यक्ति संगठन की बात तो करता है, लेकिन उसके लिए कार्य करने वाले लोग कम हैं। उन्होंने अपनी बात को इन पंक्तियों के माध्यम से स्पष्ट किया कि किसी पत्थर में मूरत है, कोई पत्थर की मूरत है, दुनिया किसी के लिए खूबसूरत, किसी के लिए बदसूरत है। मगर जान लो संगठन का एकमात्र सूत्र, तुम्हें मेरी जरूरत है, मुझे तेरी जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में अलका गुप्ता ने संगठन पर आधारित सुंदर गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन संजय गुप्ता ने किया। इस अवसर पर सोम प्रकाश रस्तोगी, विपिन गर्ग, योगेश गुप्ता, गीता बंसल, लता गुप्ता, दीपा, मनोरमा रस्तोगी रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें