फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में ऑनलाइन दीक्षा देंगी कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में ऑनलाइन दीक्षा देंगी कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि और सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ऑनलाइन दीक्षा देंगी। सोमवार शाम तक उनके आने की सूचना थी, लेकिन रात में किन्हीं कारणों के चलते कार्यक्रम में बदलाव हो गया है। अब वे दीक्षांत समारोह में ऑनलाइन शामिल होंगी।
सीसीएसयू के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में ऑनलाइन कार्यक्रम के लिए स्क्रीन लगाई गई। हालांकि विवि के अधिकारियों का कहना है कि उनकी दोनों तरह से तैयारी है। सीसीएसयू में मुख्य अतिथि गुजरात विवि के पूर्व कुलपति प्रो. एमएन पटेल, विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और कुलपति प्रो. एनके तनेजा होनहारों को मेडल देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि में मुख्य अतिथि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक त्रिलोचन महापात्र और कुलपति प्रो. आरके मित्तल होनहारों को मेडल देंगे। देर रात दोनों विवि के मुख्य अतिथि मेरठ आ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें