फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करने का दिया संदेश

विज्ञापन
जानीखुर्द। गांव पूठरी में रालोद की बैठक में मौजूद ग्रामीण फोटो संवाद
विज्ञापन
- पूठरी में रालोद के सामाजिक समरसता कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव पूठरी में राष्ट्रीय लोकदल के नेता संजय रसूलपुर के संयोजन में सामाजिक समरसता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे, एकता, सम्मान और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करना रहा।
संजय रसूलपुर ने कहा कि सामाजिक समरसता ही किसी भी मजबूत, समृद्ध और सशक्त समाज की असली पहचान होती है। जब तक समाज का प्रत्येक वर्ग एक-दूसरे के प्रति सम्मान और समानता का भाव नहीं रखेगा, तब तक समग्र विकास की कल्पना अधूरी है। उन्होंने कहा कि भाईचारा, सामाजिक न्याय, समानता और हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ाना ही चौधरी चरण सिंह जी के विचारों पर चलने वाली राष्ट्रीय लोकदल का मुख्य संकल्प और प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रणवीर सिंह दहिया (पूर्व प्रदेश महासचिव, रालोद) ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को एकजुट रखकर विकास के पथ पर आगे बढ़ाना ही सबसे बड़ी आवश्यकता है। इस मौके पर कर्नल ब्रह्मपाल तोमर, जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, क्षेत्रीय अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ दीपक गून, रिचा सिंह, संगीता चौधरी, सरला सिंह, रवि भारत चिकारा, डॉ. सुशील कुमार, सुबोध मलिक, मोनू ढिडाला, जिराज सिंह एडवोकेट, विनय गुप्ता, मोनू गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें