फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रस्तुतियों से दिया देशभक्ति, सामाजिक एकता का संदेश

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..नौचंदी के पटेल मंडप मे भागीरथी कन्या इंटर कॉलेज लालकुर्ती व अन्य स्कूलों की छात्
विज्ञापन
- नौचंदी मेले में छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा, मोबाइल के दुष्प्रभाव बताए
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नौचंदी मेले में बृहस्पतिवार को जिला पंचायत एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पटेल मंडप सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। इसमें भारतीय कन्या इंटर कॉलेज लालकुर्ती एवं कनोहर लाल कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। उन्होंने प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख समाजसेवी नरेंद्र राष्ट्रवादी, जिला पंचायत अभियंता मुकेश कुमार, सुदेश तथा शिक्षा विभाग से डॉ. गौरव पाठक, शैली पुनिया ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। भागीरथी कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा चार एवं पांच की छात्राओं ने नृत्य नाटिका के माध्यम से चंद्रयान मिशन की भावनात्मक प्रस्तुति दी जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं, कक्षा नौ की छात्राओं ने सामूहिक रूप से वंदेमातरम की प्रस्तुति देकर देशभक्ति का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनोहर लाल कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने मोबाइल के दुष्प्रभाव विषय पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। छात्राओं ने पौराणिक, देशभक्ति एवं सामाजिक विषयों का सुंदर समागम प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। अतिथियों ने छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किए। कार्यक्रम में शिक्षिकाओं गीतांजली, अमिता, अर्चना एवं राकेश परिहार का विशेष सहयोग रहा। डॉ. गौरव पाठक ने सभी अतिथियों का आभार जताया।

मेरठ..कंवलजीत..नौचंदी के पटेल मंडप मे भागीरथी कन्या इंटर कॉलेज लालकुर्ती व अन्य स्कूलों की छात्

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें