परीक्षितगढ़- कन्या गुरूकुल नारंगपुर स्कूल में जिलाधिकारी डाॅ0 वीके सिंह का स्वागत करते हुए स
परीक्षितगढ़। श्रीमद् दयानंद उत्कर्ष आर्य कन्या गुरुकुल नारंगपुर में गुरुकुल की नवीन भोजनशाला का उद्घाटन मेरठ जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर हवन भी किया गया।
गुरुकुल पहुंचने पर मेरठ जिलाधिकारी का समिति के अध्यक्ष अभय दयाल, सचिव कल्याण सिंह, मिथलेश व नौराज ने स्वागत किया। हवन में जिलाधिकारी ने आहूतियां दी। आचार्या रश्मि आर्या ने प्राचार्य डॉ अलका आर्या ने जिलाधिकारी महोदय को गुरुकुल की शिक्षा व्यवस्था, संस्कारमय वातावरण एवं विभिन्न गतिविधियों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। गुरुकुल की बालिकाओं ने संगीत प्रस्तुति, लाठी एवं तलवार संचालन जैसे पारंपरिक कौशलों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में अजय, अनुज, आशीष, आशु, हरीश, नितिन, ऋषिपाल मलक सिंह सहित शिक्षक और समिति के सदस्य उपस्थित रहे।