फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नृत्य नाटिका की प्रस्तुति से दिया सौहार्द का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
- नौचंदी मेला के पटेल मंडप में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। प्रांतीय मेला नौचंदी में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। सीएबी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने तेरी मिट्टी में मिल जावा...जैसे देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुतियां देकर दर्शकों में जोश भर दिया। छात्रों ने नृत्य नाटिका के माध्यम से आपसी सौहार्द का भी संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नरेंद्र राष्ट्रवादी, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त समाजसेवी सरबजीत सिंह कपूर, जिला पंचायत के अभियंता सुदेश, शिक्षा विभाग से डॉ. गौरव पाठक, दीप्ति और स्वास्थ्य विभाग से डॉ. विनीता शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ कॉलेज की छात्रा साक्षी ने मधुर स्वर में सत्यम शिवम सुंदरम और राम भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वहीं, छात्र रोहन ने संदेशे आते हैं...गीत प्रस्तुत कर देशभक्ति का उत्साह जगाया। विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सौहार्द और पौराणिक महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया। बाद में जिला पंचायत की ओर से प्रमाणपत्र वितरित किए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अंकित सिद्धार्थ का विशेष सहयोग रहा। डॉ. गौरव पाठक ने सभी आगंतुकों का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें