फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण: छांगुर के गुर्गे बदर के खिलाफ मुकदमे की तैयारी, जांच में जुटी पुलिस, हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

Mon, 21 Jul 2025 12:26 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में छांगुर बाबा गिरोह से जुड़े बदर अख्तर सिद्दीकी पर अपह्त युवती के मामले में पुलिस जल्द दर्ज करेगी मुकदमा। एटीएस से संपर्क, साक्ष्य जुटाने का काम तेज। हिंदू संगठनों ने भी उठाई कार्रवाई की मांग।

विज्ञापन
धर्मांतरण मामला, छांगुर बाबा व युवतियों संग उसका खास बदर अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मांतरण के मास्टरमाइंड छांगुर बाबा के गुर्गे बदर अख्तर सिद्दीकी की घेराबंदी में पुलिस लग गई। पुलिस बदर अख्तर सिद्दीकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेगी। पुलिस को युवती की तहरीर का इंतजार है। मेरठ पुलिस ने एटीएस से भी संपर्क किया है। सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे है। हिन्दू सुरक्षा संगठन ने भी युवतियों को बरामद कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

युवती के साथ छांगुर बाबा का खास बदर अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
सरुरपुर की युवती का बदर अख्तर सिद्दीकी ने अपहरण किया था। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती कॉल सेंटर में जॉब करते वक्त बदर अख्तर सिद्दीकी के संपर्क में आई थी। 2019 में क्रेडिट कार्ड की रिकवरी आशा नेगी के घर आई तो पता चला कोई उसका क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल कर रहा है। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 20 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ

युवती के साथ छांगुर बाबा का खास बदर अख्तर - फोटो : अमर उजाला
यह क्रेडिट कार्ड बदर इस्तेमाल कर रहा था। उस दौरान 2019 में मेरठ के सिविल लाइन थाने शिकायत लेकर परिजन गए थे। उनकी वहां सुनवाई नहीं हुई थी। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बदर के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। बदर के नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन

लापता युवती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एटीएस से भी पूरे प्रकरण में मदद ली जा रही है। एसपी सिटी को भी जांच करने के निर्देश दिए हैं। पहले इस मामले में मुकदमा दर्ज क्यों नहीं हुआ, इस बिंदु पर भी पड़ताल की जा रही है।

वहीं अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही का कहना है कि अभी तक मेरठ में दो युवतियों के बारे में पता चला है। अभी वेस्ट यूपी में कई और युवतियों को अपने चंगुल में बदर ने फंसा रखा है। इनकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें