फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन छूने से संविदा कर्मी झुलसा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन छूने से संविदा कर्मी झुलसा, गंभीर
विज्ञापन

हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव सराय खादर में विद्युत चोरी रोकने के लिए तारों को खंभों से उतारकर केबल डालने का कार्य चल रहा है। बुधवार को कार्य करते समय संविदा कर्मी का हाथ जंगल की ओर जा रही विद्युत लाइन से छू गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। झुलसे कर्मचारी को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।
बुधवार को विद्युत उपखंड केंद्र कुन्हेड़ा क्षेत्र के गांव सराय खादर में प्राइवेट कंपनी के संविदा कर्मचारी गांव में केबल डाल रहे थे। उन्होंने गांव की लाइन का शटडाउन ले रखा था। परंतु गांव के एक छोर से दर्जनों घरों के ऊपर से ही जंगल की ओर हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। संविदा कर्मियों को समझ नहीं आया और उसने गांव की ही लाइन समझकर जंगल में जाने वाली हाईटेंशन लाइन को छू लिया। जिससे ट्रांसफार्मर पर कार्य कर रहा बिजनौर के बड़ी वाला गांव निवासी 20 वर्षीय रोहित पुत्र बिरेश करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस कर नीचे गिर गया। साथी कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से उसे मिट्टी में दबाया, जिससे उसके शरीर में दौड़ता हुआ करंट कम हो सके। उसके बाद एंबुलेंस मौके पर बुलाकर सीएचसी भिजवाया, जहां से गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत उपखंड केंद्र कुन्हेड़ा के जेई बिजेंद्र सिंह का कहना है कि केबल डालने के लिए कंपनी के कर्मचारियों ने गांव की विद्युत लाइन का शट डाउन ले रखा था। भूलवश उन्होंने जंगल में जाने वाली हाईटेंशन लाइन को छू लिया, जिस कारण एक कर्मचारी को करंट लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें