फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिजलीघर जाकर ही लगेगी संविदाकर्मियों की हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के संविदाकर्मियों की उपस्थिति अब ऑनलाइन दर्ज होगी। उन्हें अपनी तैनाती वाले बिजलीघर के 50 मीटर के दायरे में रहकर ही मोबाइल एप के जरिये फेस रिकग्निशन से उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसके बाद ही कार्यदायी कंपनी वेतन जारी करेगी।
विज्ञापन

पीवीवीएनएल ने मेरठ महानगर में ग्लोबटेक क्रिएशन्स प्राइवेट लिमिटेड के अंतर्गत काम करने वाले संविदाकर्मियों के लिए यह मोबाइल एप जारी किया है। पहले संविदाकर्मी कहीं से भी उपस्थिति दर्ज करा सकते थे पर अब इसमें बदलाव किया गया है। अब उन्हें भौतिक रूप से बिजलीघर पर पहुंचना अनिवार्य होगा। यदि कर्मचारी बिजलीघर से दूर होगा तो एप उसकी उपस्थिति दर्ज नहीं करेगा।
निविदा संविदा कर्मचारी सेवा समिति ने सभी संविदाकर्मियों को सावधानी से अपनी ऑनलाइन फेस रिकग्निशन उपस्थिति दर्ज कराने की सलाह दी है। संविदाकर्मियों के आंदोलन के बाद कंपनी के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वेतन भुगतान का आधार डिजिटल अटेंडेंस ही होगा। फेशियल उपस्थिति दर्ज होने के बाद ही कर्मचारी का वेतन जारी किया जाएगा। विद्युतकर्मियों को ड्यूटी पर पहुंचने और एप में उपस्थिति दर्ज करने के बाद ही किसी फाल्ट को ठीक करने के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

संविदाकर्मियों में आक्रोश
इस फैसले से संविदाकर्मियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि पहले वे ड्यूटी पर आते समय नजदीक के बिजली फाल्ट ठीक करके बिजलीघर आते थे। अब उन्हें इसके लिए ज्यादा चलना पड़ेगा, जबकि उन्हें पेट्रोल का पैसा भी नहीं मिलता है। मुख्य अभियंता मेरठ क्षेत्र प्रथम रजनीकांत मिश्र का कहना है कि विद्युत विभाग में उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन हो गई है। संविदाकर्मियों से लेकर अधिकारियों तक की उपस्थिति फेस रिकग्निशन के जरिए दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें