फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संविदा सफाई कर्मचारियों का हंगामा, ठेकेदार के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर पालिका में संविदा पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने ठेकेदार पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सोमवार को हंगामा किया। कर्मचारियों ने इस संबंध में अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

कर्मचारियों का आरोप है कि वह पिछले कई वर्षों से डोर-टू-डोर सफाई कार्य में लगे हुए हैं लेकिन मौजूदा ठेकेदार द्वारा अन्य कर्मचारियों को हटाकर अतिरिक्त कार्य उन पर थोप दिया गया है। इससे कार्य का बोझ काफी बढ़ गया है और मानसिक रूप से भी उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्धारित कार्य से इन्कार करने पर ठेकेदार द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है। इसके अलावा वेतन में कटौती और अवकाश के दिनों में भी जबरन ड्यूटी पर बुलाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने ईओ से मांग की कि संबंधित ठेकेदार को हटाकर किसी योग्य ठेकेदार की नियुक्ति की जाए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में रिंकू, राजन, गौरव, अरुण, प्रवीण, हर्ष, शुभम, आकाश, राहुल, मनीत, हिमांशु, दर्पण, कमल, विकास सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें