फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके के सेल्समैन के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। गांव गड़ीना में शराब के ठेके पर ब्लैक से शराब बेचे जाने को लेकर फसाद खड़ा हो गया। सुरा प्रेमी ने सेल्समैन के साथ मारपीट कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। घटना के संबंध में थाने में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर इच्छाबाद निवासी संतोष भड़ाना ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि गांव गडीना में उसके भाई की पत्नी पूनम के नाम देशी शराब की दुकान है। ठेके पर सेल्समैन सविंद्र निवासी दांदूपुर हैं। उससे गांव कुंडा के फोनी, राजू व बिजेंद्र शराब उधार मांग रहे थे। सेल्समैन ने शराब उधार देने से मना कर दिया। तीनों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की व उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सूर्योदय से पहले ही ठेके के पास सेल्समैन द्वारा ब्लैक में शराब की बिक्री की जा रही है। सेल्समैन ने उनसे शराब की निर्धारित कीमत से अधिक वसूलने का प्रयास किया, इसी बात पर मारपीट हो गई। घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें