फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचीन कूप को नष्ट करने की एनजीटी से शिकायत

विज्ञापन
चार दिन पूर्व का फोटो है मुख्य मार्ग के पास स्थित प्राचीन कुआ स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। ऐतिहासिक नगरी में महाभारत कालीन अवशेष का अस्तित्व समाप्त होते देख कस्बा निवासी रजनीश ने एनजीटी व जिले के उच्चाधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन

शिकायत में बताया कि पांडव टीले के समीप भारतीय पुरातत्व पुरातत्व विभाग के सर्किल कार्यालय से मात्र 50 मीटर की दूरी पर पौराणिक कूप था। जो राजस्व विभाग के दस्तावेजों में भी दर्ज है। पौराणिक कूप को क्षत-विक्षत कर उसका स्वरूप ही समाप्त कर दिया गया है। पर्यटन विभाग ही पर्यटकों को आकर्षित करने वाले पौराणिक स्थलों काे मिटाने का कार्य कर रहा है। भारतीय पुरातत्व विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारी भी अपनी आंखों के सामने ही हस्तिनापुर की पौराणिकता समाप्त होते देख रहे हैं।
शिकायतकर्ता का कहना है कि पौराणिक कूप, झील पोखर व तालाब आदि को लेकर सरकार व एनजीटी पूर्व से ही सख्त एवं संवेदनशील है। पौराणिक व प्राकृतिक जल स्रोतों को किसी भी दशा में नष्ट नहीं किया जाना चाहिए। इसे लेकर प्रशासन भी सख्त है। बावजूद इसके पर्यटन विभाग ने बेखौफ कूप के ऊपर पत्थर डालकर उसका अस्तित्व ही समाप्त कर डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान....
- वहां पर कोई कूप होने जैसी कोई जानकारी नहीं है। -विनय यादव, अवर अभियंता, पर्यटन विभाग
-मामला संज्ञान में आया है। यदि ऐसा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - लवकुश, संरक्षण सहायक, एएसआई
-मामला संज्ञान में है। एएसआई के अधिकारियों से वार्ता कर जांच कराई जाएगी। -निरंकार सिंह, तहसीलदार, मवाना

चार दिन पूर्व का फोटो है मुख्य मार्ग के पास स्थित प्राचीन कुआ स्रोत संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें