फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही गैस की होम डिलीवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दावों और निर्देशों के बावजूद उपभोक्ताओं को घरेलू गैस की होम डिलीवरी नहीं मिल पा रही है। गैस घर पर न आने से एजेंसियों पर भीड़ बढ़ रही है, जिससे गुस्साए लोग हंगामा कर रहे हैं। ऑनलाइन शिकायतों के बाद भी पूर्ति विभाग समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने शतप्रतिशत होम डिलीवरी के निर्देश दिए थे। लेकिन गैस की सप्लाई कम होने से बुकिंग का बैकलॉग बढ़ गया है। इस कारण लोगों को सिलिंडर मिलने में देरी हो रही है। अप्रैल में इंडेन के सिलिंडर अगले दिन मिलते थे, अब 5 से 15 दिन लग रहे हैं। एचपी कंपनी के सिलिंडर 20 दिन तक सप्लाई हो पा रहे हैं। भारत गैस एजेंसियों पर 25 दिन तक गैस सिलिंडर मिल रहा है। जनकपुरी निवासी विकेश चौधरी ने बताया कि समय पर सिलिंडर न मिलने से समस्या बढ़ी है। शिवलोकपुरी कंकरखेड़ा निवासी आयुष कौशल ने कहा कि 20 दिन बाद सिलिंडर मिलने से रसोई का बजट बिगड़ गया है।
शिकायतों पर कार्रवाई
जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि विभाग को अब तक करीब 3500 ऑनलाइन शिकायतें मिली हैं। इन शिकायतों के निस्तारण के लिए ऑयल कंपनियों को पत्र लिखे गए हैं। यदि ऑयल कंपनियां कार्रवाई नहीं करती हैं, तो जिलाधिकारी के माध्यम से एजेंसियों पर कार्रवाई की जाएगी। यह स्थिति उपभोक्ताओं के लिए चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें