मेरठ। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ और पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज हस्तिनापुर में प्रदेश सरकार द्वारा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण कराया जा रहा है। प्रत्येक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के निर्माण पर 4.92 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ के मैदान में स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स का निर्माण शुरू हो गया है। दरअसल मेरठ मंडल में बुलंदशहर जनपद में तीन, मेरठ में दो और गौतमबुद्धनगर जनपद में दो स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनेंगे। इन कॉम्पलेक्स में राजकीय इंटर कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को इंडोर गेम्स में पारंगत करने की योजना है।
मेरठ मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ल का कहना है कि स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनने से मेरठ मंडल में नई प्रतिभाओं को निखारने में सहायता मिलेगी। ये स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स समय पर बनकर तैयार हो जाएंगे। निर्माण का जिम्मा यूपीपीसीएल को दिया गया है। इन कॉम्पलेक्स में बैडमिंटन, टेनिस, योग जैसी इंडोर गतिविधियां संचालित होगी।