फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएआई और पीडब्लूडी के बीच फुटबॉल बनी रुड़की रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
धन की आस में अटका रुड़की रोड का निर्माण
विज्ञापन

मेरठ। रुड़की रोड के निर्माण के लिए शासन से धन मिलने की आस में पहले एनएचएआई और अब पीडब्ल्यूडी के अफसर बैठे हुए हैं। पहले जहां, एनएचएआई गड्ढा मुक्ति की फाइलें तैयार करते रहे, वहीं अब पीडब्ल्यूडी के अफसर भी कागजी कार्रवाई में जटे हैं, लेकिन सड़क का निर्माण कब होगा इसका जवाब अफसरों के पास नहीं है। यह सड़क पूरी तरह बदहाल हो चुकी है, जगह-जगह गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।
दरअसल जीरोमाइल से मोदीपुरम फ्लाईओवर तक सड़क पिछले दो साल से बदहाल है। सड़क में गहरे गड्ढों के कारण वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। 15 जनवरी 2020 तक सड़क के निर्माण और इसके रखरखाव की जिम्मेदारी एनएचएआई के पास थी। लोगों से लेकर महापौर तक सड़क निर्माण को लेकर शासन और एनएचएआई से मांग उठा चुका। अफसर कई बार बजट प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजते रहे, लेकिन धन न मिलने के कारण सड़क निर्माण नहीं हो सका। हालांकि एक बार औपचारिकता के नाम पर सड़क पर पैचवर्क किया गया, जो एक ही बारिश में उखड़ गया। उसके बाद सड़क की तरफ अफसरों ने पलट कर नहीं देखा। अब 18 जनवरी 2020 को सड़क की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को मिल गई। अब पीडब्ल्यूडी के अफसर भी सड़क निर्माण के लिए बजट प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज रहे हैं। अफसरों का कहना है कि शासन से धन मिलने के बाद ही सड़क निर्माण हो सकेगा। यानि अगर हर बार की तरह इस बार भी शासन ने धन नहीं दिया तो लोगों को जान जोखिम में डालकर बदहाल सड़क से ही गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन को भेजा है प्रस्ताव
हमें रुड़की रोड के रखरखाव की जिम्मेदारी 18 जनवरी को ही मिली है। अब विभाग ने बजट प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा है। धन मिलते ही काम शुरू करेंगे। इस मार्ग पर कुछ जगह एनसीआरटीसी काम करेगा। बाकी बचे स्थान की सड़क को हम ठीक कराएंगे। - अरविंद कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें