फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहराब गेट अड्डे पर नाला निर्माण से मार्ग बाधित, वाहनों का रूट बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अगर आप गढ़ रोड से गुजरना चाहते हैं तो इरादा बदल दीजिए। इस मार्ग पर नाला और नाले के पुल का निर्माण चल रहा है। इस कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है। सोहराब गेट डिपो के सामने रोडवेज बसें सड़क पर खड़ी हो रही हैं। यहीं पर यात्रियों को बैठाया या उतारा जा रहा है। यहां लगातार जाम से भी लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

गढ़ रोड पर सड़क के दोनों ओर नालों का निर्माण चल रहा है। ठेकेदार ने खोदी गई मिट्टी सड़क पर डाल दी है। इससे सड़क संकरी हो गई है। हर समय जाम लगा रहता है। पिछले छह माह से मार्ग के सभी दुकानदार परेशान हैं। व्यापार पर भी असर पड़ रहा है।
अमर उजाला टीम ने गढ़ रोड पर गांधी आश्रम चौराहा से डॉ. आंबेडकर डिग्री कॉलेज तक मार्ग का जायजा लिया। यहां गांधी आश्रम चौराहा से थोड़ा आगे चलते ही ट्रांसपोर्टर्स के वाहन खड़े होने के कारण सड़क संकरी हो गई है। रोडवेज बसें अड्डे की बजाय सड़क पर ही खड़ी हो रही हैं। अड्डे के बाहर ई-रिक्शाओं का जमावड़ा भी जाम के हालात बना रहा है।
विज्ञापन

बसों का बदल गया रूट
- मेरठ से हापुड, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, आगरा आदि क्षेत्रों के लिए सोहराब गेट बस अड्डे से जाने वाली बसें तेजगढ़ी चौराहा से एल ब्लॉक की तरफ नहीं, बल्कि गांधी आश्रम चौराहा, हापुड़ अड़डा होते हुए हापुड़ रोड़ पहुंच रही हैं। इसी तरह गढ़, मुरादाबाद, लखनऊ की तरफ जाने वाली बसें सोहराब गेट बस अड्डे से गांधी आश्रम, सूरजकुंड से जेलचुंगी, विवि रोड होते हुए निकाली जा रही हैं।



जाम से राहत के लिए लगाए कर्मचारी

- बस अड्डे के बाहर जाम न लगे, इसके लिए कर्मचारी लगाए गए हैं। पुलिस की भी सहायता ली जा रही है। नाला निर्माण का कार्य भी शीघ्र पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद सड़क पर कोई बस खड़ी नहीं होगी। - आसिफ अली, डिपो प्रभारी सोहराब गेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें