फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-पौड़ी फोरलेन का निर्माण अटका, अब नवंबर माह में टेंडर होने की उम्मीद

Fri, 13 Sep 2019 01:27 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
हाईवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली-पौड़ी नेशनल हाईवे पर मेरठ से नजीबाबाद तक 57 किलोमीटर लंबे फोरलेन मार्ग का निर्माण रुक गया है। फोरलेन के लिए कोई टेंडर नहीं हो पाया है। अब नवंबर माह में टेंडर होने की उम्मीद है। इस फोरलेने के बनने से उत्तराखंड राज्य सीधा जुड़ने के साथ दिल्ली जाने वाले लोगों के समय में बचत होगी।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने दिल्ली-पौड़ी नेशनल हाईवे पर मेरठ से नजीबाबाद तक फोरलेन सड़क बनाने की हरी झंडी दे रखी है। 57 किलोमीटर यह फोरलेन 1200 करोड़ की लागत से बनना है। मेरठ से बहसूमा तक और बिजनौर के कछपुरा गांव से नजीबाबाद के जलालाबाद तक पहले यह फोरलेन बनना है। इसे बनाने की काफी दिनों से कवायद चल रही है। बहसूमा से बिजनौर तक 40 किलोमीटर फोरलेन बनने में हस्तिनापुर सेंक्चुरी का अड़ंगा है। इस क्षेत्र में कोई निर्माण नहीं हो सकता है। इसके लिए वन विभाग की ओर से प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-मेरठ और ईस्टर्न एक्सप्रेसवे पर ओवर स्पीड पर लगेगी लगाम, डासना से हापुड़ तक लगेंगे सीसीटीवी
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट की समिति भी मार्ग का निरीक्षण करेगी। इसके बाद इस क्षेत्र में सड़क निर्माण को मंजूरी मिलेगी। इस मार्ग के बनने से दिल्ली जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी और उनके समय की बचत होगी। यह मार्ग उत्तराखंड राज्य को सीधा जोड़ेगा। राहगीरों को जाम से निजात मिलेगी। दिल्ली-पौड़ी हाइवे पर किसी वाहन में पंक्चर होने पर रात भर जाम के हालात रहते हैं। पुलिस को जाम को खुलवाने के लिए खूब पापड़ बेलने पड़ते हैं। जाम की वजह से लोग भारी परेशान रहते हैं। लेकिन इस जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पाई। 
विज्ञापन


22 अगस्त को इस मार्ग के लिए टेंडर होना था, लेकिन टेंडर नहीं हो पाया है। अब नवंबर माह में इस मार्ग का टेंडर होने की उम्मीद है। बाकी सड़कों का निर्माण भी रुक गया है। धन की कमी के चलते यह सब हुआ है। एनएच मेरठ के प्रोजेक्ट इंजीनियर आयुष चौधरी के मुताबिक मेरठ नजीबाबाद फोरलेन के लिए अभी टेंडर नहीं हुआ है। अब नवंबर माह में टेंडर होने की उम्मीद है। इसके बाद ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो पाएगा। उन्होंने बताया कि इस  मार्ग को जल्द फोरलेन बनाने की कोशिश की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें