फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान करता है अधिकारों के साथ कर्तव्य बोध : दिनेश कुमार

Tue, 25 Nov 2025 09:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. आंबेडकर भवन में हुआ संविधान दिवस कार्यक्रम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। भारतीय दलित विकास संस्थान के तत्वावधान में लिसाडी स्थित डॉ. आंबेडकर भवन में संविधान दिवस समारोह हुआ। सर्वप्रथम अतिथियों ने डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे चौधरी चरण सिंह विश्व विद्यालय के प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर ने हमें विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान दिया। संविधान हमें अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। हमें अनुशासित रहकर देश के विकास में अपना योगदान प्रदान करना है।
अध्यक्षता समाजसेवी डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी और सेंट्रल बैंक में कार्यरत महेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। आयकर निदेशक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि भारतीय संविधान दुनिया की अनुपम कृति है। यह समस्त भारतीयों को एक सूत्र में बांधकर संपूर्ण दुनिया को वसुदेव कुटुंबकम की भावना को प्रबल करने का कार्य करती है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बहुजन चिंतक प्रोफेसर डॉ. सतीश प्रकाश ने कहा कि हमारा संविधान वर्तमान और भविष्य का मार्गदर्शक है। संविधान डॉ. अंबेडकर की दूरगामी सोच को भी दर्शाता है। समाजसेवी डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी ने कहा कि भारतियों के लिए संविधान भारत का सबसे पवित्र ग्रंथ है। कार्यक्रम में वक्ता रहे डॉ. मनोज जाटव ने कहा कि हमारा संविधान वर्तमान और भविष्य का मार्गदर्शक है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने कहा कि भारतीय संविधान लचीला है और लोकतंत्र की आधार शिला है। डॉ. संजीव नागर ने कहा कि हमें भी बाबा साहब की तरह शिक्षित होना है। समारोह में खेल, उद्यमी, शिक्षा, गायक, समाजसेवा आदि में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। इस दौरान दिशा, पूजा, वंशिका, शुभम, अंश का भी सम्मान हुआ। कार्यक्रम में लक्ष्मी चंद, चेनलाल हरित, धर्मवीर सिंह, मुंशी सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. सत्य कुमार, जतिन, प्रोफेसर प्रवीण कुमार, धर्मेंद्र रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें