विज्ञापन समाचार
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय में बुधवार को संविधान दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय के अलग-अलग संकायों व इकाइयों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया और मौलिक कर्तव्यों की शपथ ली।
शिक्षा संकाय में विभागाध्यक्ष प्रो. इंदिरा सिंह ने कहा कि शिक्षक ही न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व जैसे मूल्यों को समाज में फैलाते हैं। मैनेजमेंट एंड कॉमर्स कॉलेज में संकायाध्यक्ष प्रो. पद्मा मिश्रा ने संविधान को लोकतंत्र की आत्मा बताया और अधिकारों के साथ कर्तव्यों पर जोर दिया। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग व एनएसएस ने संयुक्त रूप से संवैधानिक लोकतंत्र की रक्षा में मीडिया की भूमिका विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें मुख्य अतिथि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय प्रो. प्रशांत कुमार ने मीडिया को फेक न्यूज और नफरत से दूर रहने की सलाह दी। विभाग निदेशक प्रो. आरपी सिंह ने मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताया। कार्यक्रम में प्रस्तावना पाठ, शपथ, प्रश्नोत्तरी और विचार-गोष्ठी हुई जिसमें कुलपति प्रो. प्रमोद कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में सभी इकाइयों ने संविधान के प्रति निष्ठा दिखाई।