फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुलिस कार्यालय से कंप्यूटर चोरी करने वाला सिपाही पकड़ा, साथी की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट- नई दिल्ली के ध्यानार्थ
विज्ञापन


सिपाही का कार्यालय प्रभारी से हो गया था विवाद

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने कार्यालय से डेस्कटॉप कंप्यूटर और उससे जुड़े उपकरण चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात दिल्ली के नंदनगरी निवासी सिपाही विनय कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया कंप्यूटर और संबंधित उपकरण बरामद कर लिए। पुलिस दूसरे आरोपी सिपाही नीरज कुमार की तलाश में लगी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सिपाही का करीब डेढ़ साल पहले एएसआई कमल सैनी से विवाद हो गया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने अपने साथी सिपाही नीरज कुमार के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पकड़े गए सिपाही को पुलिस ने जेल भेज दिया।
नैनीताल के रामनगर निवासी कमल सैनी ने नौ सितंबर को साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि उनके कार्यालय से अज्ञात व्यक्ति डेस्कटॉप और उसके उपकरण चोरी कर ले गया है। जांच के दौरान पुलिस को घटना में रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात सिपाही विनय कुमार के शामिल होने की जानकारी मिली। मंगलवार को पुलिस ने सिपाही विनय को गिरफ्तार कर लिया। वह वर्तमान में मेरठ रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी सिपाही ने बताया कि करीब एक से डेढ़ वर्ष पहले उसकी एएसआई से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी बात से वह क्षुब्ध था। आरोप है कि इसके बाद उसने अपने साथी सिपाही नीरज कुमार के साथ मिलकर कार्यालय से कंप्यूटर और संबंधित उपकरण चोरी कर लिए थे।एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि मुख्य आरोपी सिपाही को जेल भेज दिया गया है। दूसरे सिपाही की तलाश जा रही है।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें