फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा: छात्र बोले- सामान्य ज्ञान में पूछे तीखे सवाल, बाकी पेपर रहा आसान; चौकस रही व्यवस्था

Mon, 08 Jun 2026 01:24 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: सिपाही भर्ती परीक्षा सोमवार को जिले के 48 केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा केंद्रों के आसपास एलआईयू की टीम मुस्तैद रही। पुलिस व्यवस्था बनाने में जुटी रही। केंद्रों के पास ही कंट्रोल रूम स्थापित किया गया।
विज्ञापन
एसडी इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा सोमवार को 48 केंद्र पर शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों के पास पुलिस के अलावा खुफिया विभाग भी अलर्ट रहा। छात्र सुबह 9:30 बजे परीक्षा केंद्र के अंदर पहुंच गए थे। 10 बजे परीक्षा शुरू हुई थी। 2 घंटे बाद छात्र परीक्षा देकर बाहर आए। छात्रों के अनुसार पेपर आसान था।
विज्ञापन



 

जिले के 48 परीक्षा केंद्रों में 37 शहरी और 11 केंद्र देहात क्षेत्र में बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। सोमवार को परीक्षा देने के बाद बाहर आए छात्र अमन, अर्जुन, सागर, मोहित, सचिन ने बताया कि सामान्य ज्ञान के प्रश्न में तीखे सवाल पूछे गए थे। लेकिन पेपर आसान था। प्रशासन द्वारा छात्रों के लिए की गई व्यवस्था को भी अच्छा बताया। 
 
विज्ञापन

परीक्षा देने से पहले पुलिस ने छात्रों के बैग, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक आइटम व खाने का सामान बाहर ही रखवा लिया था। पेपर छूटने के बाद सभी को कतारबद्ध खड़ा कर उनका सामान वापस दे दिया गया। परीक्षा देने के बाद ज्यादातर छात्रों के चेहरे खिले हुए थे। परीक्षा केंद्र के आसपास व केंद्र पर भारी मात्रा में पुलिस बल भी तैनात रहा।

ये भी देखें...
Meerut: बीएएमएस छात्रा का शव घर में पंखे से लटका मिला, परिजनों ने जताई इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें