लाॅकडाउन के बीच जहां जनता नियमों का पालन करने में लापरवाही कर रही है। वहीं पुलिस प्रशासन में भी कुछ लोग ड्यूटी को लेकर सर्तक नहीं हैं। सहारनपुर पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही को लापरवाही करना भारी पड़ गया। अब एसएसपी ने आरक्षी को अजीबो गरीब काम सौंप दिया। जी हां एसएसपी के आदेश पर अब यह आरक्षी सजा के तौर पर पुलिस लाइन में सब्जी बेचेगा।
बताया गया कि सहारनपुर पुलिस लाइन में गणना कार्यालय में मुंशी के पद पर तैनात सिपाही द्वारा आरक्षियों की ड्यूटी लगाने को लेकर लापरवाही सामने आई। शिकायत एसएसपी तक पहुंची तो वरिष्ठ पुलिस अधीकक्षण दिनेश कुमार पी. ने उसे अजीबो गरीब काम सौंप दिया।
एसएसपी ने इस पर कार्रवाई करते कहा कि अग्रिम आदेश तक आरोपी सिपाही मंडी से सब्जी लाकर पुलिस लाइन में पुलिस के परिवारों को सब्जी बेचने का काम करेगा। बता दें कि आरोपी पर ड्यूटी लगाने में अनियमितता का आरोप सामने आने पर एसएसपी सहारनपुर ने यह फैसला लिया है।