फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में कोरोना संक्रमित इलाके में सर्वे कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ अभद्रता, हाथापाई, दस्तावेज फाड़े

Mon, 30 Mar 2020 03:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मेरठ में नौचंदी क्षेत्र कोरोना संक्रमित इलाके में सर्वे करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ अभद्रता कर दी। इस दौरान आरोपियों ने महिला चिकित्सक का मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टीम को छुड़ाया। आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


शहर के नौचंदी थाना क्षेत्र में कोरोना वायरस के आठ पाॅजिटिव मरीज मिलने के बाद क्षेत्र को एक तरफ जहां सील कर दिया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम घर घर जाकर कोरोना संदिग्धों की पहचान कर रही है। बताया गया कि सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम इस क्षेत्र में सर्वे के लिए पहुंची थी जहां एक युवक ने टीम का विरोध कर दिया और अभद्रता कर दी। 

आरोपी युवक ने टीम के साथ हाथापाई कर दी और टीम में शामिल महिला चिकित्सक से मोबाइल छीन लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और टीम को सुरक्षित वहां से निकाला। पुलिस ने आरोपी युवक सोहेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें