फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसलें नष्ट कराने में विपक्षियों की साजिश : अनिल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री अनिल सिंह ने कहा कि भाजपा ने किसानों के हित में अनेक योजनाएं चलाई हैं, लेकिन विपक्षी दल किसानों को गुमराह करके फसलें नष्ट करने की साजिश रच रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

यह बातें उन्होंने सोमवार को विकास भवन में हुई बैठक के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि, मृदा परीक्षण, फसल ऋण माफ आदि अनेक योजनाएं किसानों को लाभ पहुंचा रही हैं। इसी से विपक्ष बौखलाया हुआ है। जिला संयोजक विनय सैनी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता किसानों के बीच रहते हैं और उनके सुख दुख में साथी हैं। जिले के किसान अपनी फसल नष्ट नहीं कर रहे बल्कि विपक्षी यह साजिश रच रहे हैं। इस दौरान विनोद राणा, पदम सिंह, नीटू, शिवकुमार, अजय, अरविंद कुमार, सुशांत कुमार और मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें