फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्री नॉट थ्री तो विदा हुई, इंसास का सपना अभी अधूरा, बजट के बावजूद होमगार्डों के प्रशिक्षण में हुई देरी

Mon, 01 Mar 2021 05:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
इंसास -प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
मेरठ जिले में 405 थ्री नॉट थ्री राइफल का स्थान अत्याधुनिक इंसास राइफल भले ले चुकी हों। लेकिन कोरोना काल में समय पर प्रशिक्षण न मिलने के कारण होमगार्डों को न तो इंसास मिली और न ही वे इसका पूरी तरह प्रशिक्षण ले पाए हैं। अब वित्तीय वर्ष खत्म होते देख आनन फानन में प्रशिक्षण शुरू कराया गया है। लेकिन अब कारतूस तक की कमी के कारण बिना फायरिंग ही अभ्यास कराया जा रहा है।
विज्ञापन


जिले में करीब 1900 होमगार्ड हैं। इनमें से 405 होमगार्ड थ्री नॉट थ्री संभालते थे। इसकी जगह 405 इंसास राइफल जारी हो गईं। लेकिन प्रशिक्षण बिना इन्हें देना संभव न था। इसलिए उन्हें पुलिस लाइन में जमा करा दिया गया।

वितीय वर्ष-2020 में होमगार्डों को इंसास के प्रशिक्षण के लिए सहारनपुर मेरठ मंडल में 15 लाख रुपये का बजट जारी हुआ। मगर कोरोना काल में प्रशिक्षण नहीं हुआ। अब बजट सेरेंडर होने के डर से 300 होमगार्डों का प्रशिक्षण कराया जा रहा है। लेकिन कारतूस न मिलने से फायरिंग तक का अभ्यास नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


कोरोना के चलते होमगार्ड का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभावित हुआ था। हाल में प्रशिक्षण शुरू कराया गया है, जिसमें 300 होमगार्ड शामिल हैं। जहां तक फायरिंग की बात है तो फिलहाल कारतूस उपलब्ध नहीं हैं। - राजेंद्र सिंह, जिला कमांडेंट
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें