फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन से छेड़छाड़ का बदला लेने को रची हत्या की साजिश, हाईवे पर छात्र को मारी थी गोली 

Mon, 25 Nov 2019 12:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
मेरठ के मोदीपुरम में हाईवे पर 12वीं के छात्र को दिनदहाड़े गोली मारने के मामले का पल्लवपुरम पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


पनवाड़ी गांव निवासी देवकरण उर्फ चीकू शनिवार को परतापुर स्थित एक विवि में दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए अपने दोस्त आर्यन के साथ स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था।

हाईवे स्थित एक मंडप के सामने पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवारों ने देवकरण को गोली मार दी थी। उसे घायलावस्था में मोदीपुरम स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ लिया और देर शाम घटना का खुलासा कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक क्षेत्राधिकारी पंकज सिंह व थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ शाही ने बताया कि पकड़े गए एक आरोपी ने बताया कि देवकरण उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करता था। कई बार उसने उसे समझाया, लेकिन वह नहीं माना। जिस पर उसने उसकी हत्या की साजिश रची। 

दीपावली से पहले ही वह देवकरण को मारना चाहता था, लेकिन उसे मौका नहीं मिल सका। शनिवार को छात्र जब देवकरण दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जा रहा था तो उसने घटना को अंजाम दिया। 

पुलिस ने दोनों आरोपियों अनुज पुत्र शौकेंद्र निवासी पनवाड़ी थाना दौराला और अंकुर पुत्र अनिल निवासी शुक्रताल जनपद मुजफ्फरनगर को पावली रोड से गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें