इसके बाद लड़का और उसके परिजन भी थाने आ गए। दोनों की जिद के आगे परिजनों को झुकना पड़ा और थाने में ही पंडित को बुलवाया गया। शाम के समय थाने के प्रांगण में ही दोनों की वैदिक मंत्रोचारण के साथ शादी कराई गई।
प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार पांडे का कहना है कि युवक और युवती दोनों शादी के लिए तैयार थे। बाद में परिजन भी राजी हो गए। इसके बाद दोनों की परिजनों की सहमति के बाद शादी करा दी।