माछरा। किसान मजदूर संगठन के प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारी सोमवार को जिला गन्ना अधिकारी के कार्यालय पहुंचे और कुर्सी पर बैठ गए। करीब दो घंटे बाद डीसीओ कार्यालय पहुंचे और वार्ता हुई। कुछ मामलों पर समझौता हो गया। कुछ मामले बाकी रह गए। उस पर समय मांगा गया है।
सोमवार को किसान मजदूर संगठन के अनेक कार्यकर्ता किसान मजदूरों को लेकर जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश पटेल के कार्यालय पर पहुंचे। संगठन के युवा विंग के जिलाध्यक्ष अंशुल तोमर, विजय राघव आदि ने बताया कि जिला गन्ना अधिकारी पूर्व सूचना के बाद भी कार्यालय में नहीं मिले। दो घंटे बाद डीसीओ आए और उन्हें लिखित पत्र सौंपा। नंगलामल मिल के अधिकारी भी पहुंचे और अनेक मुद्दों पर वार्ता हुई। कुछ मुद्दाें का समाधान हो गया। शेष मुद्दों के समाधान के लिए समय मांगा गया। इसके लिए 20 नवंबर तक मिल प्रशासन व डीसीओ को समय दिया गया ताकि जल्द ही बाकी मुद्दाें का निस्तारण हो सके। डीसीओ द्वारा शीघ्र ही शेष मुद्दों का भी निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान राकेश तोमर, सुरेंद्र तोमर, शिवकुमार प्रधान, रिछपाल सिंह, चरण सिंह, सुंदर फौजी, योगेश आदि रहे।