बहसूमा। शिव दुर्गा मंदिर परिसर में खाटू श्याम बाबा की प्राण प्रतिष्ठा के हवन करते हुए श्रद्धालु
- हवन-यज्ञ के बाद प्रतिमा हुई स्थापित, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। कस्बे के मुख्य मार्ग स्थित श्री शिव दुर्गा मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत सोमवार को श्री खाटू श्याम की प्रतिमा की वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। आचार्यों ने हवन-यज्ञ एवं पूजन-अर्चन कराया। धार्मिक अनुष्ठानों के बीच प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।
प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य अतिथि दिनेश खटीक व उनके पुत्र प्रांजल खटीक ने मंदिर पहुंचकर बाबा श्याम का आशीर्वाद लिया और आयोजन की सराहना करते हुए समिति के प्रयासों की प्रशंसा की। उनके साथ हस्तिनापुर ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल रहे। मंदिर समिति के प्रबंधक लोकेश सिंघल ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव के अंतिम दिन सोमवार देर रात बाबा श्याम का भव्य संकीर्तन आयोजित होगा। इसका प्रसारण शिव दुर्गा मंदिर भक्ति मार्ग चैनल एवं के-टू-एस यू ट्यूब चैनल के माध्यम से किया जाएगा।
इस मौके पर रविंद्र नागर, विपिन माहेश्वरी, रामावतार शर्मा, रविशंकर कौशिक, रिषभ गोयल, नामित सभासद अमित गोयल, शिवम माहेश्वरी सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
बहसूमा। शिव दुर्गा मंदिर परिसर में खाटू श्याम बाबा की प्राण प्रतिष्ठा के हवन करते हुए श्रद्धालु