फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने निकाला पैदल जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए बुढ़ाना गेट पार्टी कार्यालय से मंगलपांडे की प्रतिमा तक पैदल जुलूस निकाला। सभी कांग्रेसी वोट चोरी बंद करो जैसे नारे लगाते हुए जुलूस में शामिल हुए। सभी के हाथों में तख्तियां थी।
विज्ञापन

महानगर कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर इक्टठा हुए। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले दिनों में हर वार्ड, हर मोहल्ले में जनता को जागरूक कर वोट चोरी करने वालों को बेनकाब किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ लिखे पोस्टरों के साथ जुलूस में शामिल हुए। सभी ‘लोकतंत्र बचाओ वोट चोर भगाओ, और ‘राहुल गांधी आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं’ जैसे नारे लगाते चल रहे थे। पूर्व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, सलीम पठान, हरिकिशन आंबेडकर, धूम सिंह, बाबू चमन सिंह, महेंद्र गुर्जर, सलीमुद्दीन शाह, अनिल अरोड़ा, राकेश मिश्रा, मतीन अंसारी, चौधरी समशुद्दीन, केडी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें