एचडी ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन देते कांग्रेसी
किठौर। स्मार्ट मीटर, विद्युत कनेक्शन के नाम पर अवैध वसूली, भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कस्बा स्थित एसडीओ आफिस के सामने धरना प्रदर्शन किया।
कांग्रेस नेता डाॅ. आसिफ अली के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कस्बा स्थित एसडीओ आफिस के सामने धरना दिया। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि बिना महिला बिजली कर्मी के विद्युत चोरी की चेकिंग न करने, स्मार्ट मीटर न लगाने, जेई नंगली किठौर पर भ्रष्टाचार तथा मनमानी के आरोन सहित कई मांगों को लेकर धरना दिया। एसडीओ रामकिशोर पाल को ज्ञापन दिया। एसडीओ ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर केंद्र सरकार की स्कीम है, रोकी नहीं जा सकती। इस मौके पर डाॅ. जफरउल्ला खां, छात्र नेता शान मोहम्मद, आस मोहम्मद, गौरव भाटी, शहनावाज, रिजवान, मुजीब, खालिद, अब्दुल समद, ताहिर आदि मौजूद रहे।