फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
सरधना। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धां
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सरधना। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया। कांग्रेस जिला महासचिव जितेंद्र पांचाल एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेसी तहसील कार्यालय पहुंचे, जहां महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।
विज्ञापन




जितेंद्र पांचाल ने कहा कि महात्मा गांधी इस देश की आत्मा हैं और आज भी देशवासियों के दिलों में जीवित हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचारों की प्रासंगिकता कभी समाप्त नहीं हो सकती। आजादी की लड़ाई में उन्होंने पूरे देश का नेतृत्व करते हुए स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि गांधी जी की आलोचना करने वाले वास्तव में उनके विचारों और योगदान से परिचित नहीं हैं। जितेंद्र पांचाल ने कहा कि महात्मा गांधी द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर ही भारत विश्व में अपनी पहचान और अस्तित्व को मजबूत बनाए रख सकता है। कार्यक्रम में अनीस खान, इरफान निजामी, शाहनवाज मिर्जा, खालिक अहमद, चेतन कश्यप, प्रवीण कुमार, जाहिद अंसारी, रियाज खान, शब्बीर अंसारी, अलाउद्दीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें