फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल की बढ़ी कीमत को लेकर उग्र हुए कांग्रेसी, कार-बाइक को रस्सी से खींचकर किया विरोध प्रदर्शन

Fri, 26 Jun 2020 12:26 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
congress suporter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डीजल व पेट्रोल की लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी चौराहे पर कार व बाइक को रस्सी से पैदल खींचकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तेल की बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग की और केंद्र सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अवनीश काजला और महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी के नेतृत्व में कमिश्नरी चौराहे पर कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार व बाइक को रस्सी से खींच कर कमिश्नरी पार्क के चक्कर लगाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

काजला ने कहा 2013 में केंद्र की यूपीए सरकार द्वारा 50 पैसे तेल के दामों वृद्धि की गई थी, तब नरेंद्र मोदी जनता को गुमराह करते हुए कहते थे कि मेरी सरकार केंद्र में आते ही 35 रुपये लीटर पेट्रोल व 30 रुपये लीटर डीजल देगी।
विज्ञापन


कहा कि आज नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं तब डीजल के दाम पेट्रोल से भी अधिक हो गए हैं। जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कच्चे तेल के दाम बहुत कम हैं। देश की जनता पिछले तीन माह से लॉकडाउन के चलते आर्थिक रूप से काफी कमजोर हो चुकी है, लेकिन सरकार इन सब बातों से परे जनता का खून चूसने के लिए उतारू है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तेल के दामों में तत्काल कटौती की मांग की।   

शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने कहा कि सरकार के कुप्रबंधन के कारण कोरोना महामारी के चलते जनता पहले ही परेशान है। उस पर मोदी सरकार पिछले 18 दिनों से पेट्रोल व डीजल के दामों में लगातार वृद्धि करके जनता की कमर तोड़ रही है।

पेट्रोल व डीजल के दामों की वृद्धि से हर चीज के दाम बढ़ जाएंगे। इस मौके पर मनिंदर सूद, रोहित राणा, संजय कटारिया, रोबिन नाथ गोलू, मनोज चौहान, आसाराम, नसीफ सैफी, सलीम पठान, सपना सोम, तेजपाल डाबका, मतीन अंसारी, रविंद्र सिंह, विनोद सोनकर, सूर्यांश तोमर, नितीश भारद्वाज, महरुदीन चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें