फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की रैली को लेकर प्रशासन पर पक्षपात का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की रैली को लेकर प्रशासन पर पक्षपात का आरोप
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने कमिश्नरी चौराहा पर किया प्रदर्शन
मेरठ। जनपद में धारा 144 लगी होने के बाद भी दिल्ली रोड स्थित शताब्दीनगर में होने वाली भाजपा की रैली को अनुमति दिए जाने से नाराज कांग्रेेसियों ने कमिश्नरी पर प्रदर्शन किया। साथ ही जिला प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि एक तरफ धारा 144 का हवाला देकर कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को शहर में नहीं घुसने दिया जाता है। वहीं अब प्रशासन ने भाजपा को शताब्दीनगर में रैली करने की अनुमति दे दी है। जो सीधे सीधे प्रशासन को भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में प्रदर्शित करती है। शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने कहा कि जनता की आवाज उठाने वाले विपक्षी दलों को कार्यक्रम करने से रोका जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में हरिकिशन आंबेडकर, हेमचन्द ठेकेदार, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, रोहित राणा, नीतीश भारद्वाज, डॉ मुजीबुर्रहमान, वसीम अंसारी, नईम राणा, यासर सैफी, शमीम असगर, योगेंद्र सिंह, राकेश आदि मुख्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें