फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरे में बंद मिला महिला का सिर कटा शव

विज्ञापन
नहर पर मिले सिर कटे महिला के शव की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
मवाना(मेरठ)। मध्य गंगनहर गांव कूड़ी कमालपुर के समीप नहर के किनारे एक 25 वर्षीय महिला का सिर कटा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कूड़ी कमालपुर गांव के बाहरी छोर पर महिला की हत्या कर शव को नहर किनारे फैंकने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्यारों ने महिला की हत्या कर शव को प्लास्टिक के बोरे में बंद कर नहर किनारे फैंक दिया। जंगली जानवरों ने बोरे को काट कर शव नोंच लिया। सुबह खेतों पर पहुंचे ग्रामीणों ने महिला का शव देख 112 कंट्रोलरूम को पुलिस को जानकारी दी। जानकारी पर थाना पुलिस पहुंची और शिनाख्त की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद शिनाख्त न होने पर पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना पुलिस के मुताबिक महिला की उम्र करीब 25 वर्ष रही होगी। महिला के हाथ मोबाइल चार्जर के तार से बंधे हैं। पैरों में जूते व कानों में बाली पहनी हुई है। हत्यारोपियों ने महिला की गर्दन धड़ से अलग कर बोरी में बंद की हुई थी। कुत्तों द्वारा चेहरा नोंचने के चलते शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें