फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कांग्रेसियों ने निकाला मशाल जुलूस, जमकर नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों की गूंज अभियान के तहत मेरठ कॉलेज से निकाला जुलूस, काफी संख्या में जुटे विद्यार्थी
विज्ञापन

अवनीश काजला को हाउस अरेस्ट करने पहुंची पुलिस
चकमा देकर मेरठ कॉलेज पहुंचे
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। छात्रों की गूंज अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को मेरठ कॉलेज के शताब्दी द्वार से मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में छात्र-युवाओं ने भाग लेते हुए जमकर नारेबाजी की। शिक्षा, रोजगार और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी।
शहर संयोजक अवनीश काजला महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी के नेतृत्व में जुलूस निकाला। काजला ने बताया कि मशाल जुलूस से पहले इसे असफल करने के लिए उनके रुड़की रोड स्थित आवास पर पहुंचकर हाउस अरेस्ट करने की कोशिश की। घर की दीवार कूदकर वे पास ही स्थित मित्र के घर पहुंचे लेकिन यहां भी पुलिस आ गई। काजला ने बताया कि यहां से भी भागकर वह आ रहे थे लेकिन माल रोड पर गाड़ी रोक दी गई। जैसे-तैसे वह मेरठ कॉलेज पहुंचे और जुलूस निकाला। अवनीश काजला ने कहा कि सरकार पुलिस के माध्यम से छात्रों और युवाओं की लोकतांत्रिक आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर धूम सिंह गुर्जर, सलीम खान, मोनिंदर सूद वाल्मीकि, इकरामुद्दीन अंसारी, इरशाद अंसारी, अल्तमस त्यागी, सुमित विकल ने भी विचार रखे। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शहरयाब मुखिया, अजय चौधरी, अज़ीम प्रधान, फरहान चौधरी, रीना शर्मा, शम्सुद्दीन चौधरी, संजय कटारिया, राज केसरी, नौशाद अली, योगेंद्र सिंह, फिरोज खान, सरताज चौधरी, ओसामा, जैनुद्दीन, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज गेट पर पुलिस से नोकझोंक
मशाल जुलूस प्रारंभ होने से पहले मेरठ कॉलेज के मुख्य द्वार पर पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। इसके बावजूद छात्र-युवाओं का उत्साह कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में मौजूद छात्रों ने मशाल जुलूस में भाग लेकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें