माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव भाटी की अध्यक्षता में शुक्रवार को रजबन बाजार स्थित जिला उपाध्यक्ष राकेश कुशवाहा के आवास पर एमएलसी स्नातक (मेरठ-सहारनपुर) मंडल चुनाव को लेकर बैठक हुई। इसमें चुनाव के लिए ज्यादा से ज्यादा वोट बनवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। मेरठ जिले की जिम्मेदारी पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद मोगा को दी गई। साथ ही सभी विधानसभाओं पर प्रभारी भी नियुक्त किए गए। सिवालखास विधानसभा पर उदयवीर त्यागी, हस्तिनापुर विधानसभा में योगी जाटव, किठौर विधानसभा में डाॅ. ज़फरुल्ला, सरधना विधानसभा में शबी खान, मेरठ दक्षिण विधानसभा में पंडित माया प्रकाश, मेरठ शहर विधानसभा में महेंद्र शर्मा, मेरठ कैंट विधानसभा में अमित नागर को प्रभारी बनाया गया।
गौरव भाटी ने बताया कि इनके साथ ही हर ब्लॉक स्तर पर भी जिम्मेदारियां दी गई हैं। बैठक में अनिरुद्ध त्यागी, राजीव गौड़, विजय चिकारा, सत्यप्रकाश शर्मा, सय्यद आमिर रज़ा, अरुण कौशिक, राहुल जड़ोदिया, अवनीश पवार, राकेश शर्मा, जाहिद वाहिद, नासिर त्यागी, मुकेश गुप्ता, आकिब अंसारी आदि मौजूद रहे।