राहुल गांधी को पप्पू कहने के आरोप में कांग्रेस से निष्कासित विनय प्रधान ने बुधवार को दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी को एक बार फिर पप्पू होने की संज्ञा दी। साथ ही कहा कि पप्पू चापलूसों की मंडी से घिरे हैं। कांग्रेस कुछ राजनीतिक घरानों की पार्टी बनकर रह गयी है। पार्टी में कार्यकर्ता के लिए कोई जगह नहीं है। यही कारण है कि कुछ राजनीतिक दलों का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना सच हो गया है।
विनय प्रधान ने कहा कि जो व्यक्ति शब्दों में अपनी तारीफ का मतलब नहीं समझ सकता वो वाकई में ही पप्पू हैं। दरअसल मामला यह है कि कुछ दिनों पहले मेरठ के जिलाध्यक्ष विनय प्रधान ने कांग्रेस के व्हाट्सऐप ग्रुप पर मैसेज कर राहुल गांधी को पप्पू बताया था।