फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्रों की गूंज के तहत कांग्रेसियों ने किया जनसंपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। कांग्रेस के छात्रों की गूंज अभियान के 17वें दिन मेरठ में छात्र-युवाओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। शहर संयोजक अवनीश काजला के नेतृत्व में मेरठ एक्शन टीम ने विभिन्न कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों एवं छात्रावासों में पहुंचकर छात्रों से संवाद किया और उन्हें अभियान के उद्देश्य से अवगत कराया।
विज्ञापन

शहर संयोजक अवनीश काजला ने बताया कि अभियान के अंतर्गत अब तक मेरठ में लगभग 7,000 छात्र-छात्राओं को व्हाट्सएप ग्रुपों से जोड़ा जा चुका है। उन्होंने बताया कि करीब 27 हजार छात्र-छात्राओं के पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। अवनीश काजला ने कहा कि आज देश का युवा शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं और बढ़ती बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर अपनी आवात बुलंद करना चाहता है। महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, जाहिद अंसारी, धूम सिंह गुर्जर, अल्तमस त्यागी, निशांत चौधरी, सुमित विकल, सहरयाब मुखिया, अजय चौधरी, अज़ीम प्रधान, फरहान चौधरी, रवि कुमार, आयुष जाटव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें