फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गलत इशारे करने पर खूनी संघर्ष, जमकर चले धारदार हथियार, सात लोग घायल

Sat, 22 Jun 2019 10:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
संघर्ष में घायल हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

घर के सामने खड़े हो कर गलत इशारे करने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से जमकर लाठी- डंडे और धारदार हथियार चले। इस दौरान पथराव भी हुआ। इस मामले में दोनों तरफ से सात लोग घायल हुए हैं। मामला यूपी के सहारनपुर जनपद का है।

विज्ञापन


वहीं संघर्ष की सूचना पर पहुंची डायल 100 ने दोनों तरफ के नौ लोगों को हिरासत में लेकर थाना पुलिस को सौंप दिया। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

नानौता थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरौल निवासी ईश्वरपाल सिंह पुत्र मंगल सिंह के घर के सामने गांव के ही सुमित ने दुकान कर रखी है। एक पक्ष के गुलशन पुत्र ईश्वरपाल सिंह द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार आरोप है कि सुमित अकसर उनके घर के सामने खड़ा होकर गलत हरकतें करता रहता है। इस संबंध में ईश्वरपाल सिंह व उसके अन्य परिजनों ने सुमित को कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना। शनिवार को सुमित ने फिर वही हरकत की। इस पर ईश्वरपाल के बेटे गुलशन ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान लाठी-डंडे, धारदार हथियार चले और पथराव भी हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गांव में खूनी संघर्ष की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने गंभीर रूप से घायलों ईश्वरपाल सिंह उसके पुत्र गुलशन व रिश्तेदारी में आए विकल्प, विजय पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी मोहल्ला छत्ता गंगोह और दूसरे पक्ष के सुमित पुत्र रामपाल, विपिन पुत्र सत्यवीर, उमेश पुत्र विनोद को सीएचसी भर्ती कराया। दोनों पक्षों के नौ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस थाने आ गई।

एक पक्ष के गुलशन पुत्र ईश्वरपाल सिंह की तरफ से सुमित पुत्र रामपाल, विनोद पुत्र जुम्मा, विपिन पुत्र सत्यवीर, उमेश पुत्र विनोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इसमें एक पक्ष की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें