फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: दो पक्षों में भारी संघर्ष, पांच युवक घायल, गांव में पुलिसफोर्स तैनात

Fri, 22 Mar 2019 07:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
गांव में पुलिसफोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

क्रिकेट खेलने के दौरान हुए संघर्ष में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। इनमें से गंभीर हालत में दो को हायर सेंटर रेफर किया गया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस व पीएसी को तैनात किया गया है। आठ नामजद सहित 25 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला यूपी के सहारनपुर जनपद का है।

विज्ञापन


रामपुर मनिहारान थाने के गांव मनानी में 18 मार्च को क्रिकेट को लेकर गुर्जर व अनुसूचित जाति के युवकों में किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। उस वक्त गणमान्य लोगों ने दोनों को समझाबुझाकर मामले का निपटारा कर दिया था। इसके बाद 19 मार्च को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस बार भी दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया था। 20 मार्च को होली दहन के बाद रात के करीब 10 बजे एक बार फिर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। इस बीच दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले। इसमें पांच युवक गुरमीत, अंकित, मयंक निवासी गांव नल्हेडा गुर्जर, अशोक, सचिन निवासी गांव मनानी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत के चलते गुरमित व अंकित को हायर सेंटर रेफर किया गया।

मौके पर पहुंचे एसपी सिटी विनीत भटनागर, सीओ यतेंद्र नागर, थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। अनुसूचित जाति के पक्ष की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि नल्हेडा गुर्जर निवासी युवकों ने उनके गांव मनानी में लाठी, डंडों से लैस होकर रात के समय हमला बोल दिया। इसमें अशोक व सचिन घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गांव नल्हेडा गुर्जर के पीड़ितों की तरफ से दी तहरीर में कहा गया है कि वह अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में खड़े कुछ युवक होली के नाम पर अवैध उगाही कर रहे थे। जब उन्होंने पैसे देने से मना किया तो युवकों ने उन पर लाठी, डंडों से हमला बोल दिया। इस घटना के बाद रात के समय गांव पहुंचे भीम आर्मी के विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष रोहित राज गौतम ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ युवकों को नामजद किया, जबकि 17 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस व पीएसी को तैनात किया गया है। 

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि यदि किसी ने शांतिभंग करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि अभी तक किसी नामजद की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। दबिश दी जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें