फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद में लड्डू बांटने को लेकर संघर्ष, जमकर पथराव- फायरिंग, छह घायल

Thu, 14 Jun 2018 11:06 AM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
विज्ञापन
जानकारी देते पीड़ित पक्ष के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मस्जिद में लड्डू बांटने को लेकर यहां दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले और फिर पथराव के साथ ताबड़तोड़ गोलियां भी चलीं। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की है। बिलौचपुरा गांव में सोमवार की रात में मस्जिद में लड्डू बांटने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों में संघर्ष हुआ। इस दौरान दोनों तरफ से लाठी-डंडे, पथराव और गोलियां चलीं। इसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। एक पक्ष ने 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। दूसरे पक्ष ने पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाकर एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया और एसपी से रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। 

बिलौचपुरा गांव निवासी रहीसू और इदरीश सोमवार को मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। इसी दौरान दोनों के बीच मस्जिद में लड्डू बांटने को लेकर झगड़ा हो गया। लोगों ने बीच बचाव दोनों को शांत कर दिया। इसी को लेकर रात पौने दस दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। लाठी-डंडे चलने लगे। लाइसेंसी हथियारों से हवाई फायरिंग भी की गई। गोलियों की आवाज सुनकर गांव में दहशत फैल गई। लोगों ने अपने घरों में घुसकर जान बचाई। झगड़े में एक पक्ष के इरफान पुत्र यूनुस, शाहरुख पुत्र रहीसुद्दीन, मोहम्मद अहमद पुत्र मोहम्मद हाजी खालिद, दानिश पुत्र यूनुस, दूसरे पक्ष के खलील पुत्र रहीसुद्दीन, फुरकान पुत्र यूनुस और इरफान घायल हो गए। सूचना पर सिंघावली अहीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


पढ़ें : सहारनपुर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, दो समुदाय के लोगों में संघर्ष, जमकर पथराव, फोर्स तैनात

विज्ञापन

यूपी पुलिस
इस मामले में इदरीश पक्ष की तरफ से थाने पर खालिद, खलील, फुरकान, शेर खान, इमरान, यूसुफ, सलीम, साबिर, फरमान, वसीम, आमिर और इफ्तकार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष ओमवीर गुप्ता ने बताया कि मस्जिद में लड्डू बांटने को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। रहीसू पक्ष की तरफ से अभी तक तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर उनकी ओर से भी रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

वहीं रहीसू पक्ष के लोग घायलों को लेकर एसपी दफ्तर पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई की है। उन्होंने एसपी को बताया कि पुलिस को उन्होंने तहरीर दी थी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया। एएसपी से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। एएसपी आशीष श्रीवास्तव ने सिंघावली अहीर थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें