फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जमीनी विवाद को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, आठ लोग घायल

Sat, 07 Mar 2020 04:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के एक गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जिसमें करीब आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
संघर्ष में घायल हुआ व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में ग्राम जड़ौदा पांड़ा के मजरे जयपुर में प्लाट की जमीन के विवाद में दो पक्ष आमने- सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी- डंडे और सरिये चले। जिसमें करीब आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नानौता अस्पताल में भर्ती कराया। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन


बता दें कि गांव जड़ौदा पांड़ा के मजरे जयपुर में यशपाल पुत्र नत्थू और पड़ौसी रामभूल पुत्र सुक्का पक्ष में प्लाट की जमीन को लेकर विवाद चलता आ रहा है। शनिवार को करीब साढ़े ग्यारह बजे के करीब प्लाट की जमीन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष की महिला निम्मी पत्नी रामभूल (48), रामभूल पुत्र सुक्का (50), छोटू पुत्र रामभूल (16), नवीन पुत्र रामभूल (17) व सुमित पुत्र रामभूल सहित पांच लोग घायल हो गए। 

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में दो पक्षों के बीच पथराव, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरे पक्ष के यशपाल पुत्र नत्थू (60), धीरसिंह पुत्र यशपाल (40) व अशोक पुत्र नत्थू सहित करीब तीन लोग घायल हुए हैं। दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए नानौता अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर छोटू, रामभूल, नवीन, यशपाल सिंह की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने पर मामले की तहरीर नहीं दी गई। 

थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें