शामली जनपद में कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनपुर में दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में सात लोग घायल हो गए। इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
गांव हसनपुर में किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। इसके चलते शुक्रवार शाम को दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। एक पक्ष की तरफ से कंवर पाल की तरफ से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार को उसका भाई शीशपाल, श्रीपाल और टोनी उर्फ परविंद्र घर से खेत पर जा रहे थे। आरोप है कि गांव के रामकुमार समेत सात लोगों ने तीनों पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
यह भी पढ़ें: यूपी: पुराने विवाद को लेकर आमने-सामने आए दो पक्ष, जमकर पथराव, आधा दर्जन लोग घायल
पुलिस ने कंवरपाल की तहरीर पर रामकुमार, उपेंद्र, संजीव, हरेंद्र, प्रदीप, नीरज और आशू के खिलाफ हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। दूसरे पक्ष की तरफ से रामकुमार ने तहरीर देकर बताया कि श्रीपाल, टोनी, अमित और रैन्चू ने उसके भाई हरेंद्र के घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में हरेंद्र, पूनम, भूपेंद्र और संजीव गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस का कहना है कि इस मामले में एक पक्ष से संजीव और हरेंद्र और दूसरे पक्ष से अमित और टोनी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/