फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के इस गांव में फिर संघर्ष, पथराव से तनाव, ईद पर हुआ था बवाल

Fri, 07 Jun 2019 12:51 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
गांव में पुलिस बल तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के एक गांव में दूसरे दिन भी पथराव व मारपीट होने से तनाव व्याप्त हो गया। एक पक्ष की महिलाओं ने दूसरे पक्ष के युवकों पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


भोपा क्षेत्र के गांव बेहड़ा थ्रू में बुधवार को तेली व कुरैशी समाज के लोगों में ईद की नमाज समय से पहले अदा कराने को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद में दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले और पथराव भी हुआ था। इस संघर्ष में दोनों ओर से कफील उर्फ कपिल, खुशनुमा, अकील, आमिल व दूसरे पक्ष से भी दो-तीन लोगों घायल हो गए थे। 

इस मामले में घायल कफील के पिता नफीस ठेकेदार ने गांव के ही तेली पक्ष के सात लोगों इंतजार, कासिम, लियाकत, शमशेर, आजम, शरीफ, अल्लाह मेहर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कफील का उपचार मेरठ के एक अस्पताल में चल रहा है जिसके हालत गंभीर बताई गई है। 
विज्ञापन


वहीं गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली की दोनों पक्षों में एक बार फिर मारपीट व पथराव हो गया है। इस पर थाना प्रभारी निरीक्षक एमएस गिल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मोहल्ले में बेवजह घूम रहे युवकों को डाट-फटकार कर वहां से भगाया और एक युवक को हिरासत में लिया गया। तेली पक्ष की महिला हिना का आरोप है कि कुरैशी पक्ष के कई युवक उनके घरों के आसपास घूम रहें हैं और घर पर मौजूद महिलाओं से अभद्रता कर रहे हैं।

विज्ञापन

महिला ने बताया कि जब उन युवकों का विरोध किया गया तो उन्होंने मारपीट के साथ ही उनके मकान पर पथराव भी किया। इसी पक्ष की गुड़िया नामक युवती ने इसकी सूचना डायल-100 को दी थी। 

उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक एमएस गिल का कहना है कि गुरुवार को गांव में मारपीट व पथराव की कोई घटना होना सामने नहीं आया है। इसके बावजूद मामले की जांच की जा रही है। उधर, पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई। 

इंस्पेक्टर ने बताया कि गांव की शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जल्दी नामजद लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। गांव में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात कर दी गई है और नियमित गश्त भी की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें