फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जमीनी के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव जैनपुर देवलीखेड़ा में जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षाें से कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव जैनपुर निवासी रिजवान पुत्र यासीन ने तहरीर में बताया कि नदीम पक्ष से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार देर रात गांव निवासी इस्लाम, इकराम, शाहरुख, नदीम, अयान, दिलशाद, गुलफाम, शकील, मोहसिन और खलील ने घर में घुसकर गाली गलौज कर दी। विरोध करने उसके साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर बचाव में आए यासीन, अजीज, जाकिर, फरमान, उस्मान, रिजवान, आमना, शकीला के साथ भी आरोपियाें ने मारपीट कर दी। जिसमें वह घायल हो गए।
नदीम पक्ष का आरोप है कि मंगलवार शाम वह अपनी खरीदी जमीन पर गया था। रिजवान पक्ष के लोगों ने उसके साथ गाली गलौज की। विरोध किया तो धारदार हथियार से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। बचाव में आए इस्लाम, शाहरुख घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें